पीएम मोदी नहीं पहुंचे वासुदेव घाट, आप-कांग्रेस का सीएम रेखा पर हमला

छठ पूजा को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद होने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने 'नकली यमुना' बनाने और प्रधानमंत्री के फोटोशूट की तैयारी करने का आरोप लगाया।

Share This Article:

नई दिल्ली: छठ पूजा को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र गांधी का कार्यक्रम रद होने पर दिल्ली की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ‘नकली यमुना’ बनाने और प्रधानमंत्री के फोटो शूट की तैयारी करने का आरोप लगाया। आप-कांग्रेस ने दावा किया कि दिल्ली बीजेपी का झूठ उजागर हो गया है, जिसके कारण प्रधानमंत्री को अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा के नकली यमुना की खुली पोल

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सरकार द्वारा बासुदेव घाट पर नकली यमुना तैयार करने की पोल क्या खोली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा पर अपना फोटो शूट कराने का प्रोग्राम ही रद्द कर दिया। प्रधानमंत्री का प्रोग्राम रद्द होने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झूठ बोले- कौआ काटे, काले कौवे से डरियो। भाजपा के नकली यमुना की जब पोल खुल गई तो iपीएम मोदी को छठ पर अपना फोटो शूट रद्द करना पड़ा। पीएम बिहार चुनाव से पहले नकली यमुना में छठ पूजा कर देश भर में यमुना को साफ करने का संदेश देना चाहते दें, लेकिन तैयारियां पूरी होने और पीएमओ के निरीक्षण के बाद भी वह नहीं आए। आज भाजपा का शीर्ष नेतृत्व रेखा गुप्ता सरकार के कारनामों से शर्मिंदा है, क्योंकि सरकार ने पूरा प्लान ही चौपट कर दिया। नकली यमुना की पोल खुलने से साफ है कि आज भी जनता की ताकत सरकारों की ताकत से बड़ी है। अगर सच्चे मन से लोग चाह लें तो सच्चाई ही जीतती है और झूठ हार जाता है।

सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की शुरुआत हिंदी फिल्म क एक पुराने गाने ‘झूठ बोले कौवा काटे’ पर कुछ तस्वीरें दिखाकर की। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार ने भरसक प्रयास किया कि एक नकली यमुना तैयार कर दुनिया को यह संदेश दे दिया जाए कि यमुना साफ हो गई है और उसका पानी फिल्टर या मिनरल वाटर जैसा हो गया है। यह सब प्रधानमंत्री के छठ पूजा पर बिहार चुनाव से एक सप्ताह पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए फोटोशूट के इरादे से किया गया था। बासुदेव घाट पर केवल चुनिंदा मीडिया को ही प्रवेश दिया जाना था, जो भाजपा के निर्देश पर कैमरे वहीं रखते जहां कहा जाता। इससे महीनों तक रील पर यह प्रचार चलता कि प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार ने दिल्ली में यमुना साफ कर दी।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सोमवार शाम सूर्यास्त के समय सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। प्रोटोकॉल तय हो गया था, पीएमओ ने निरीक्षण कर लिया था और भाजपा के मंत्रियों ने कई बार दौरा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। फिर अटकलें लगाई गईं कि 28 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। टीवी चैनलों पर एंकर तैयार थीं और रिपोर्टरों से बार-बार पूछ रही थीं कि प्रधानमंत्री बस आने वाले हैं, माहौल भव्य है। लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए।

भाजपा का पूर्वांचल के लोगों से लगाव उजागर हो गया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कश्मीरी गेट के नजदीक यमुना के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न पहुॅचने से दिल्ली के पूर्वांचल भाई बहनो के प्रति भाजपा और प्रधानमंत्री में कितना लगाव और स्नेह है पूरी तरह उजागर हो चुका है। राजधानी में असहनीय वायु और जल प्रदूषण होने के कारण भी छठ श्रद्धालु प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार करते रहे और दिल्ली सरकार द्वारा किए छठ के सभी विशेष प्रबंध धरे के धरे रह गए। पीएम मोदी ने पूर्वांचल के लाखों श्रद्धालुओं की उपेक्षा करके व्यक्तिगत तौर पर न पहुॅचकर सिर्फ छठ की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव आज प्रातः बिहार जन जागरण समिति, बादली में छठ महापर्व के आयोजन में शामिल हुए, जहां हजारों छठ श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

देवेंद्र यादव ने कहा कि वासुदेव घाट पर छठ पूजा पर पीमए का न पहुंचना कहीं बिहार में भाजपा की हार का संदेश तो नहीं। दिल्ली की भाजपा सरकार का बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल के मतदाताओं को प्रभावित करने का राजनीतिक हथकंडा उल्टा पड़ गया। दिल्ली का पूर्वांचल समुदाय रेखा सरकार से नाराज दिखाई दे रहा है क्योंकि उन्हें प्रदूषित यमुना में गंदे जल में छठ पूजा के सभी रीति रिवाजों को करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सौरभ भारद्वाज सुर्खियों में बने रहने की कर रहे कोशिश

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि धीरे-धीरे साफ हो रहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की हार की हताशा एवं राजनीतिक कुंठा इतनी बढ़ गई है कि वह बेमतलब सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने आज सुबह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर दावा किया कि उनके खुलासे के दबाव में आज प्रधानमंत्री छठ पूजा करने नहीं आये जिसके जवाब में दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने एक्स पर जवाबी पोस्ट डाल कर पूछा कि सौरभ भारद्वाज मुंगेरीलाल का नाम तो सुना होगा? क्यों मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखते रहते हो, खुद ही कहते हो प्रधानमंत्री आयेंगे, खुद ही कह देते हो मेरे दबाव में नहीं आये। कपूर ने सौरभ भारद्वाज से पूछा कि वह ये बतायें कि भाजपा ने कब घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री या अन्य कोई केन्द्रीय नेता छठ पूजा में आयेंगे।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज खुद मंत्री रहे हैं, दस साल उनकी पार्टी की सरकार रही पर आश्चर्यजनक है कि उनको इतनी भी प्रशासनिक समझ नहीं कि प्रधानमंत्री या अन्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मीडिया की घोषणा से तय नहीं होते उनकी घोषणा स्थानीय सरकार या पार्टी स्तर पर होती है और दोनों ने कोई घोषणा नहीं की थी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.