असम के पांच प्रतिभाशाली को ‘सन्स ऑफ द सॉयल अवॉर्ड’

Share This Article:

असम की स्थानीय प्रतिभाओं को गति देने के लिए केन्द्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पांच युवा प्रतिभाओं को सन्स ऑफ़ द सॉइल इमर्जिंग अचीवर्स अवार्डसे सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उन लोगों को सम्मान देना है, जो असम की बढ़ती क्षमता और भारत के विकास पथ पर उसकी नई पहचान को दर्शाते हैं। सन ऑफ द सॉइल अवार्ड्स का आयोजन एक NGO केयर ल्यूट द्वारा किया गया था।

इन पांच को मिला सम्मान

इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड सुकृता बरुआ (मीडिया एवं संचार), संघमित्रा कलिता (उद्यमिता), इशारानी बरुआ (खेल), हिमज्योति तालुकदार (कला एवं संस्कृति) और डॉ. देबजानी बोरा (संरक्षण) को प्रदान किया गया। इन पुरस्कार विजेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता, समर्पण और नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

केयर ल्यूट के बारे में

वर्ष 2016 में स्थापित, केयर ल्यूट द्वारा आयोजित सन ऑफ द सॉइल अवार्ड्स उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जिनका समर्पण, नवाचार और सेवा असम के गौरव और विरासत को दर्शाता है। यह अवार्ड असम के युवा “indigenous” (मूल निवासी) प्रतिभाओं को व्यापक पहचान देता है।

इस अवार्ड पुरस्कार श्रेणियां

  • Emerging Entrepreneur (उद्यमी)
  • Emerging Media Personality (मीडिया)
  • Emerging Public / Private Professional (व्यवसाय / प्रशासन)
  • Emerging Sportsperson (खेल)
  • Emerging Artist (कला और संस्कृति)
  • इसके अलावा, लाइफटाइम अचीवमेंट (जीवनकाल उपलब्धि) पुरस्कार भी हैं।
Tags :

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.