नई दिल्ली: प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2025 में इस बार सबसे ज्यादा चहल-पहल आयुष मंडप के आसपास है। इसकी थीम आयुष के साथ- स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत है। यहां आते ही रागी नाचोज, तिल-गुड़ के लड्डू, हलवा गीकवार, हिबिस्कस चाय, योग डेमो और बच्चों के लिए सांप-सीढ़ी का हेल्थ गेम सब कुछ एक साथ मिल रहा है। मुफ्त जांच, मुफ्त दवाई, मुफ्त मशविराहर स्टॉल पर डॉक्टर बैठे हैं। यूनानी में मिजाज चेक करने की डिजिटल मशीन है, प्रकृति परीक्षण है, होम्योपैथी-आयुर्वेद-सिद्ध की फ्री ओपीडी है।
स्वाद और सेहत का तड़का
हजारों लोग रोज अपना चेकअप करवा रहे हैं और जरूरत की दवा भी मुफ्त ले जा रहे हैं। खाने में स्वाद और सेहत का तड़काऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) दे रहा रागी नाचोज, सोंठ्यादि लड्डू, मूंग सूप प्रीमिक्सजयपुर का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद लाया त्रिफला जाम, रागी बिस्किट, एलोवेरा जेलराष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के स्टॉल पर बाजरे का क्विज खेलो और जीतो पूषक कुकीज, जीतायु चाय, फुल मून चॉकलेटसिद्धा सेक्शन में हिबिस्कस टी और पंचमुत्ती कांजी की लाइन सबसे लंबी हैयोग और नेचुरोपैथी का मजेदार डोजमोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग हर घंटे Y-ब्रेक करवा रहा है, 5 मिनट में तनाव भगाओ। बच्चों के लिए योग क्विज, बड़ों के लिए लाइव डेमो। नेचुरोपैथी स्टॉल पर तिल-मूंगफली-मखाना के लड्डू और मिलेट नमकीन चखने को मिल रहे हैं।बच्चों का कोना खेल-खेल में सीखो सेहत6 से 12 साल के बच्चों के लिए ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन, सांप-सीढ़ी का हेल्थ वर्जन, स्पिन-द-व्हील, फोटो बूथ पूरा इलाका बच्चों की हंसी से गूंज रहा है।
औषधीय पौधे मुफ्त बांटे जा रहे
पौधे घर ले जाओ, सेहत खुद उगाओनेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड“अटल आयुष महोत्सव”के तहत तुलसी, एलोवेरा, आंवला, गिलोय जैसे औषधीय पौधे मुफ्त बांट रहा है। लोग थैले भर-भर के ले जा रहे हैं।स्टार्टअप्स का जलवाआयुर्वेदिक डिटॉक्स ड्रिंक, हर्बल स्किनकेयर, मिलेट चॉकलेट दर्जनों युवा स्टार्टअप्स अपने प्रोडक्ट दिखा रहे हैं। कई को मौके पर ही ऑर्डर मिल रहे हैं। हर दिन हजारों लोग आयुष मंडप में घंटों बिता रहे हैं। लोग कह रहे हैं, यहां आकर पता चला कि हमारी पुरानी दादी-नानी की बातें कितनी सही थीं। अब घर जाकर रागी-ज्वार की रेसिपी जरूर ट्राई करेंगे। आयुष मंत्रालय का यह मंडप बता रहा है कि स्वस्थ रहना न महंगा है, न मुश्किल बस थोड़ा आयुष अपनाओ, जिंदगी बदल जाएगी।



