एयर इंडिया विमान की इंग्लैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से भरी थी उड़ान

पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिघम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI117 की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: पंजाब के अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिघम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI117 की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान की रैम एयर टरबाइन यानी RAT एक्टिव हो गई थी। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया का बयान

एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “4 अक्टूबर, 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली उड़ान संख्या AI117 के संचालन दल ने लैंडिंग से ठीक पहले विमान के रैम एयर टर्बाइन (RAT) के खुलने का पता लगाया। जांच के बाद, सभी विद्युत और हाइड्रोलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।”

वापसी की फ्लाइट रद्द

विमान को गहन निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है। परिणामस्वरूप, बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली वापसी उड़ान AI114 रद्द कर दी गई है। एयर इंडिया ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

क्या होता है RAT

बता दें कि रैम एयर टर्बाइन यानी RAT एक छोटा पंखा होता है जो, आपात स्थिति में विद्युत और हाइड्रोलिक शक्ति प्रदान करता है। यह एक छोटा टर्बाइन होता है जो विमान के नीचे की तरफ़ से निकलता है। यह हवा की मदद से घूमता है और आपात स्थिति में विमान को सहायता प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: सिरप से 13 मौतें: डॉक्टर अरेस्ट, Coldref कई राज्यों में बैन

कैसे काम करता है RAT

जब विमान के दोनों इंजन फेल हो जाते हैं या मुख्य पावर सिस्टम बंद हो जाता है या उसमें कोई खराबी आ जाती है, तो RAT अपने आप सक्रिय हो जाता है। ज़रूरत पड़ने पर पायलट इसे मैन्युअल रूप से चालू कर सकता है। इसका इस्तेमाल केवल विमान को नियंत्रित करने के लिए होता है।

Tags :

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.