22 पूर्व कैडेट एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित

एनसीसी स्थापना दिवस पर एनसीसी अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। इसमें ओवर ऑल कटेगरी में डीयू के देशबंधु काॅलेज ने बाजी मारी। एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरुबीर पाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के एसजीटीबी खालसा कॉलेज को छात्रा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज और छात्र श्रेणी में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को एनसीसी अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। ओवरऑल (छात्र और छात्रा दोनों) की श्रेणी में इस बार देशबंधु कॉलेज ने बाजी मारी है। एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना ने बताया कि इस अचीवर्स अवार्ड के लिए इस बार कुल 838 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से जूरी कमेटी ने 22 नामों पर अपनी अंतिम मोहर लगाई।
इसमें एनसीसी मुख्यालय में अपर महानिदेशक (ए) एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण, पर्यटन मंत्रालय में एडीजी आर के भाटी, सीआरपीएफ में डीआईजी दलीप सिंह अंबेश, असम में सहायक आयुक्त और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रीमा तृष्णा हलोई, गुजरात में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अहीर प्रिया वाघजीभाई, पंजाब यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन कैप्टन डॉ कुलदीप सिंह, गृह मंत्रालय में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर तपन तलवेलकर, हंसराज मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल हीमल हंडू भट, नाडा की वाइस चेयरपर्सन एडवोकेट गीतांजलि शर्मा, यूनिस्टार फुटवियर के निदेशक हरि शंकर बाहेती, नगेरो के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गणेश सहाय, पूर्व डिप्टी एसपी रमन पाल सिंह, योग शिक्षक किसन रामचंद्र पाटील, राष्ट्रीय कलाकार ललित, चीफ मैंटर एंड रिवेन्यू आर्चिटेक्ट जवाहर बाबू केएस, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एमएस बसवन्ना, डीडी न्यूज के संवाददाता देवेंद्र सिंह रावत, दैनिक जागरण के रिपोर्टर अरुण शुक्ला, जोधपुर में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर नरेंद्र राणा, युवाग्राम चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश मान, इंडिगो में फ्लाइट मैनेजर जसमीत आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर के नाम शामिल हैं।
इस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ही एनसीसी एलुमनी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ उज्जवल चुघ की पुस्तक साइबर शील्ड प्रोटक्शन अगेंस्ट साइबर क्राईम इन डिजिटल वल्र्ड का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर एनसीसी एलुमनी क्लब के कोषाध्यक्ष कर्ण कपूर, प्रेस सचिव सौम्य राय, प्रशिक्षण सचिव विकास मेहता, कार्यकारी सदस्य सीनियर जीसीआई निवा सिंह और निखिल रंजन, मनीष तिवारी गुलशन कौशिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस पुरस्कार की जूरी कमेटी में मेजर डॉ एस के कौशिक, चीफ ऑफिसर पीपी सिंह, सीनियर जीसीआई सतवती, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के उपाध्यक्ष सुधीर सिसोदिया, संस्कृति मंत्रालय से जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार निहाल सिंह, बाल भवन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विविध गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महाजन और पर्यावरणविद् रवि ज्ञान चौधरी के नाम शामिल हैं।

Tags :

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.