ग्रेटर कैलाश में “आनंदम फेस्ट 2026” : संगीत, फिटनेस और फैमिली एंटरटेनमेंट का मेगा सेलिब्रेशन

Share This Article:

डीएचएस ब्यूरो, नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में 21 और 22 फरवरी को “आनंदम फेस्ट 2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जीके-II स्थित डीडीए शंकर पार्क में आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव फिटनेस, फूड, संगीत और सामुदायिक भावना का अनोखा संगम लेकर आएगा। आयोजकों के अनुसार, इस फेस्ट का उद्देश्य परिवारों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा देना है

लाइव म्यूजिक से सजेगी संगीतमय शाम “आनंदम फेस्ट 2026”

फेस्ट की सबसे बड़ी खासियत प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान और अखिल सचदेवा की लाइव परफॉर्मेंस होगी। दोनों कलाकार अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को एक यादगार संगीत अनुभव देंगे। इसके अलावा “जीके गॉट टैलेंट” और “एल्डरली रैम्प वॉक” जैसे कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मंच प्रदान किया जाएगा।

फिटनेस मैराथन और जुम्बा सेहत का देंगे संदेश

फेस्ट के दूसरे दिन 22 फरवरी की सुबह 6 बजे 5 किलोमीटर की फिटनेस मैराथन आयोजित की जाएगी। इस मैराथन को वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जुम्बा सत्र और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बढ़ावा

ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने कहा कि “आनंदम फेस्ट हमारे क्षेत्र की सकारात्मक ऊर्जा और एकता का प्रतीक है। यह ऐसा मंच है, जहां स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और परिवार एक साथ उत्सव का आनंद लेते हैं।”

वहीं दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं और पर्यटन व स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देते हैं।

फूड, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट का मिलेगा पूरा पैकेज

“आनंदम फेस्ट 2026” में लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट फूड स्टॉल, शॉपिंग जोन, फिटनेस एक्टिविटी और फैमिली एंटरटेनमेंट की भरपूर व्यवस्था होगी। आयोजकों का दावा है कि यह महोत्सव दिल्लीवासियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन……..पढ़ें पूरी खबर  

Nisha Soni

nishasoninewgindia@gmail.com

निशा सोनी NewG India Media Group से जुड़ी एक पत्रकार हैं और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल और ग्राउंड लेवल जर्नलिज़्म का 3 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। निशा सोनी को न्यूज़ राइटिंग, रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज़्म का व्यापक अनुभव है। उनकी संचार शैली स्पष्ट, तथ्यपरक और प्रभावशाली मानी जाती है, जिससे वे जमीनी मुद्दों को सटीक रूप से पाठकों तक पहुँचाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.