आंध्र प्रदेश: नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका की हत्या कर शव के किए टुकड़े, जानिए पूरा मामला

विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है, जो आईएनएस डेगा में टेक्निशियन के पद पर तैनात है। उसने रविवार, 29 मार्च को 31 वर्षीय मोनिका की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए।

Share This Article:

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है, जो आईएनएस डेगा में टेक्निशियन के पद पर तैनात है। उसने रविवार, 29 मार्च को 31 वर्षीय मोनिका की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी मुलाकात

पुलिस के अनुसार, रविंद्र और मोनिका 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। आरोपी ने खुलासा किया कि 2024 में शादी करने के बाद भी उनके बीच संबंध थे, लेकिन मोनिका उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और उसकी पत्नी को सच्चाई बताने की धमकी देती थी। साथ ही, आरोपी ने आरोप लगाया है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये भी लिए थे, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था।

शरीर के टुकड़ों को अलग अलग जगह छिपाया

घटना के दिन जब आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, तब उसने मोनिका को घर बुलाया। गला घोंटकर हत्या करने के बाद, आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर दिए। उसने धड़ को फ्रिज में रखा, पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपाया, जबकि सिर और हाथों को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद रविंद्र खुद पुलिस स्टेशन पहुँचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गायब शरीर के अंगों को खोजने के लिए एक विशेष टीम गठित की है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.