सुदर्शन रेड्‌डी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

सोनिया गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेता रहे मौजूद, उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुटता दिखाने की कोशिश

Share This Article:

नई दिलली: उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए विपक्षी की तरफ से पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड़डी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कया। विपक्ष के 80 सांसदों ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव जैसे नेता प्रमुख थे। खरगे ने रेड्‌डी को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक बताया। इससे पहले  बुधवार को एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन दाखिल करने से पहले बी सुदर्शन रेड़डी रेड्‌डी ने इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक साथी न्यायाधीश ने मुझसे पूछा कि वह राजनीतिक दलदल में क्यें उतर रहे हैं। इसके जवाब में मैंने कहा  1971 में एक वकील के रूप में शुरू हुआ उनका यह सफर अभी भी जारी है और वर्तमान चुनौती उसी सफर का हिस्सा है। भारत के उपराष्ट्रपति का पद कोई राजनीतिक संस्था नहीं है। मालूम हो कि रेड्‌डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश है और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं।

रेड्‌डी का सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से

रेड्‌डी का सीधा मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। दोनें ही प्रत्याशी दक्षिण भारत से हैं।  9 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अपने-अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.