पूर्वोत्तर भारत की अष्टलक्ष्मी है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पूर्वोत्तर क्षेत्र राष्ट्र के विकास की प्रेरक शक्ति बन रहा है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, PM-DevINE जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर-पूर्व की दशा-दिशा में बदलाव हुआ है।

Share This Article:

भारत में सबसे पहले सूरज की किरणें प्राप्त करने वाला अरुणाचल अब उतनी ही तेज विकास की सौगातें प्राप्त भी कर रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

पिछली सरकारों पर किया हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पिछली सरकारों पर जमकर हमला किया। कुछ राजनीतिक दलों पर कम आबादी और केवल दो लोकसभा सीटों के कारण अरुणाचल प्रदेश की उपेक्षा करने के आरोप लगाए। साथ ही कहा 2014 के बाद से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाते हुए सरकार के मूल मंत्र – ‘नागरिक देवोभव’ को दोहराया। जिस कारण पूर्वोत्तर 2014 के बाद विकास प्राथमिकताओं का केंद्र बन गया।

पूर्वोत्तर के आठ राज्य अष्टलक्ष्मी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अष्टलक्ष्मी की उपमा देते हुए इस क्षेत्र में विकास की जरूरतों पर बात की। मोदी ने कहा पिछली सरकार के दौरान, अरुणाचल प्रदेश को दस वर्षों में केंद्रीय करों से केवल 6,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि हमारी सरकार के तहत अरुणाचल को इसी अवधि में 16 गुना अधिक – एक लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा केवल कर हिस्सेदारी से संबंधित है, और इसमें राज्य में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं के तहत अतिरिक्त व्यय शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि अरुणाचल में आज इतना व्यापक और तेज़ विकास दिख रहा।

कौन कौन सी परियोजना हैं शामिल

इस दौरान प्रधानमंत्री ने ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और टाटो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में विकसित की जाएंगी। तवांग में 9,820 फीट से भी अधिक की ऊँचाई पर एक कन्वेन्शन सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.