ब्रिक्स का एक स्थायी साथी अब भारत के नए दौर का भी साथी बनने जा रहा है। दरअसल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री 2.0) के दूसरे संस्करण को शुरू किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य कृषि में नवाचार बढ़ाते हुए समावेशी कृषि-खाद्य इको-सिस्टम का निर्माण करना है।
कृषि आजीविका के साथ व्यवसाय भी
ICAR-IARI के निदेशक डॉ. सीएच. श्रीनिवास राव ने कहा ICAR-IARI ने 400 से अधिक कृषि स्टार्टअप्स का समर्थन किया है, जो विचारों को नवाचार और व्यावसायिक मॉडल में परिवर्तित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कृषि को एक आजीविका और एक व्यवसाय – दोनों के रूप में देखा जाना चाहिए।”
इसको भी पढ़ें: नवरात्रि 2025: इस मंदिर के गर्भगृह में 9 दिन प्रवेश वर्जित, जानिए क्यों ?
मैत्री 2.0 : ब्राज़ील-भारत रणनीतिक साझेदारी
दोनों देशों के अनुसार मैत्री 2.0 कार्यक्रम व्यापक ब्राज़ील-भारत रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है, जो कृषि, उभरती प्रौद्योगिकियों और खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में सहयोग हेतु दोनों देशों के नेताओं के साझा विजन के अनुरूप है। प्रतिनिधियों ने इस पहल को एक रणनीतिक कदम बताया, जो कृषि, नई प्रौद्योगिकियों और खाद्य व पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के विजन से मेल खाता है।




