नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत संवाद में भाग लिया। अमृत संवाद के दौरान, उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और स्टेशनों पर किए गए विभिन्न सुधारों पर यात्रियों से फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित अमृत काल के दृष्टिकोण और पंच प्रण के सिद्धांत के मार्गदर्शन में, रेल मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एक नई नागरिक-केंद्रित पहल शुरू की है।
छात्रों को किया सम्मानित
सतीश कुमार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 8 सफाई मित्रों को एवं 3 छात्रों को, जो स्वच्छता के थीम पर आयोजित पेंटिंग कंपटीशन के विजेता थे, सम्मानित किया। अमृत संवाद रेलवे अधिकारियों और नागरिकों के बीच संवाद के लिए एक सीधा मंच प्रदान करता है, जिससे यात्रियों की प्रतिक्रिया, चिंताओं और सुझावों पर ध्यान दिया जा सके। अमृत संवाद पूरे भारतीय रेलवे में अमृत स्टेशनों एवं अनेक अन्य प्रमुख स्टेशनों पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
स्टेशनों पर किए गए सुधारों पर डाला जाएगा प्रकाश
- उन्नत प्रतीक्षालय और शौचालय।
- बेहतर लिफ्ट, एस्केलेटर और यात्री सूचना प्रणाली।
- मुफ़्त वाई-फ़ाई और “एक स्टेशन एक उत्पाद” कियोस्क।
- भूनिर्माण और सौंदर्य संवर्धन।
- दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएँ और अन्य सुगम्यता उपाय।
ये भी पढ़ें: एमिरेट्स फ्लाइट्स में पावर बैंक पर नया प्रतिबंध, जानें डिटेल्स
आगे के सुधारों के लिए करेगा सुझाव एकत्र
- बेहतर यातायात और शहरी परिवहन प्रणालियों के साथ एकीकरण।
- अतिरिक्त यात्री सुविधाएँ।
- ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ समाधान।
- बेहतर प्लेटफ़ॉर्म कवर और यात्रियों के लिए व्यक्तिगत सुविधाएँ।



