पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई।

Share This Article:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पुतिन का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई और उसके बाद उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में उनका स्वागत किया। पुतिन के साथ उनकी सरकार के 7 मंत्रियों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

राजघाट पहुंचकर करेंगे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

औपचारिक स्वागत समारोह के बाद पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में राजघाट पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राजघाट के बाद पुतिन का काफिला सीधे हैदराबाद हाउस के लिए रवाना होगा, जहां भारत-रूस शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

मोदी-पुतिन की आज दो महत्वपूर्ण बैठकें

दिन भर के कार्यक्रमों में मोदी और पुतिन की दो अहम बैठकें तय हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी, जिसमें रणनीतिक, सुरक्षा और ऊर्जा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इनमें रक्षा सहयोग, व्यापार बढ़ोतरी, ऊर्जा, परमाणु तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और शिक्षा-सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े समझौते शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन में बना ऐतिहासिक क्षण

सुबह पुतिन जब राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे तो वहां पूरा माहौल राजकीय सम्मान से गूंज उठा। पहले 21 तोपों की सलामी दी गई, फिर तीनों सेनाओं के दस्तों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। पुतिन का काफिला सुबह निर्धारित समय के अनुसार पहुंचा और पूरा मार्ग पहले से ‘रूट क्लियर’ कर दिया गया था। 21 तोपों की सलामी के दौरान भारतीय सेना की आर्टिलरी यूनिट ने पारंपरिक सम्मान देते हुए रूस-भारत की मित्रता का मजबूत संदेश दिया।

आज भारत-रूस संबंधों को मिल सकती है नई दिशा

पुतिन का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब वैश्विक भू-राजनीति में तेज़ बदलाव दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत-रूस संबंधों को नई गति और नई दिशा दे सकती है। रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए दोनों पक्ष कई बड़े कदम उठा सकते हैं। उम्मीद है कि यह शिखर बैठक दोनों देशों की दीर्घकालिक साझेदारी में नया मील का पत्थर साबित होगी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.