राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आगमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामजन्मभूमि परिसर में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर 19 मार्च को आयोजित होने वाले रनवसंवत्सर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम के लेकर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में हैं।

Share This Article:

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राम नगरी अध्योध्या पहुंचेगी। इस दौरान वह राम मंदिर अध्योध्या परिसर में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर श्री राम यंत्र का विधि-विधान से पूजन करेंगी। कार्यक्रम के लेकर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड में हैं। यह जानकारी बुधवार को कारसेवक पुरम की भरतकुटी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने मीडिया के साथ साझा की।

आमंत्रितजनों के ठहरने की व्यवस्था

चम्पत राय ने आवासीय प्रबंध के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी देते बताया कि मन्दिर से पूर्व दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विशिष्ट अभ्यागतजन रुकेंगे तथा मन्दिर के आसपास रामघाट, दोराही कुंआ आदि क्षेत्र में उत्तराखंड, मेरठ व ब्रज प्रांत के आमंत्रितजनों की आवासीय व्यवस्था की गई है। बाहर से बसों से आने वाले निर्माण सहयोगियों के ठहरने का प्रबंध चूड़ामणि चौराहे के आस पास तथा तीर्थ क्षेत्र पुरम में किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मां अमृतानंदमयी अपने 1100 से अधिक भक्तों के साथ पधार चुकी हैं। मन्दिर आंदोलन और निधि संकलन में दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बुलाए गए हैं। स्थानाभाव के कारण अनेक कार्यकर्ताओं को नहीं आमंत्रित किया जा सका है।

दस बजे तक ही प्रवेश, पौने दो के बाद सभी करेंगे दर्शन

महासचिव ने यह भी बताया कि अधिकतम दस बजे तक प्रवेश मिलेगा तथा पौने दो बजे तक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आमन्त्रितजनों को दर्शन कराया जाएगा। इस दिन के लिए विशेष दर्शन पास नहीं बनेगा लेकिन सामान्य दर्शन चलता रहेगा। नवरात्रि से ही दर्शन की समयावधि भी बढ़ायी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि आमंत्रितजन प्रवेश से पूर्व जलपान/भोजन आवासीय स्थान से कर के आएंगे और वापस जाने पर भी कर सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भी अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। व्रत रखने वालों का विशेष ध्यान रखा गया है। महासचिव ने यह भी कहा कि जो चाहें उसी दिन अन्यथा ठहरकर अगले दिन जा सकते हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.