मुंबई | फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) देख ली है और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पहला रिव्यू साझा किया है।
वर्मा ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह फिल्म भव्यता के मामले में ‘शोले’ से 100 गुना आगे है और इसके सामने ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी महान फिल्में भी टीवी सीरियल की तरह नजर आती हैं।
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
RGV ने फिल्म के तकनीकी और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ सिनेमा के व्याकरण को बदलने वाली फिल्म है। उन्होंने आगे लिखा कि इस फिल्म के बाद निर्देशक शब्द की परिभाषा ही आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। वर्मा ने यहाँ तक सुझाव दिया कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज निर्देशकों को भी अपना सारा काम छोड़कर इस फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ से जबरदस्त धमाके की उम्मीद है। 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के पेड प्रिव्यू 18 मार्च की शाम से ही शुरू हो गए हैं, जिन्हें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर सकती है, जो बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।



