अब बार-बार रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा फास्टैग

हाइवे पर सफर करने वालों को केंद्र सरकार ने सहूलियत मिली है। अब उनको बार-बार फास्टैग रिचार्ज नहीं करवाना पड़ेगा। यह सुविधा एक बार में साल भर के लिए मिल जाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: अब बार-बार फास्टैग रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा। वह इसलिए कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग सालाना पास देशभर में लागू कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर ‘फास्टैग वार्षिक पास’ की सुविधा शुरू की गई है।

पहले दिन 1.4 लाख लोगों ने खरीदे

वार्षिक पास की सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों को खूब पसंद आ रही है। लागू होने के पहले दिन शाम 7 बजे तक लगभग 1.4 लाख लोगों ने वार्षिक पास खरीदे और उन्हें सक्रिय किया। टोल प्लाजा पर लगभग 1.39 लाख लेन-देन दर्ज किए गए। किसी भी समय लगभग 20,000-25,000 उपयोगकर्ता राजमार्ग यात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं और वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को टोल शुल्क की जीरो कटौती के लिए एसएमएस संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

पास उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर एनएचएआई अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एनएचएआई विभिन्न माध्यमों से पास उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर रहा है। साथ ही पास उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन को 100 से अधिक कर्मियों को जोड़कर और भी मजबूत किया गया है।

दो घंटे में हो जाता है सक्रिय

राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए एक निर्बाध और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए फास्टैग वार्षिक पास एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह फास्टैग वार्षिक पास सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है जिनके पास एक वैध फास्टैग है और यह राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

इसको भी पढ़ें: NSO की बैठक में उठा पर्सनल डेटा की सुरक्षा का मुद्दा

किफायती और सहज होगा सफर

लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और 8 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में क्रांति ला दी है। वार्षिक पास सुविधा की शुरुआत न केवल फास्टैग उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाएगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्राओं को और भी किफायती और सहज बनाएगी।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.