भूटान से लौटते ही सीधे LNJP पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली लाल किले धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब भूटान से लौटे थे और एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली लाल किले धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मोदी बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब भूटान से लौटे थे और एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में धमाके में घायल 21 लोगों का इलाज चल रहा है।

रोज हो रहे नए खुलासे

इधर दिल्ली लाल किले हादसे को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों की 200 बम से 26/11 जैसी हमले को दोहराने की प्लानिंग थी। दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद को टारगेट की इनकी तैयारी थी। लाल किला, इंडिया गेट और गौरी शंकर जैसे प्रमुख स्थलों को निशाना बनाना था। साथ ही देशभर के कई रेलवे स्टेशन और बड़े मॉल्स इनके टारगेट पर थे।

ये भी पढ़ें-बिहार में रिकॉर्ड 66.91% मतदान, महिलाओं की भागीदारी अधिक

6 डॉक्टर गिरफ्तार

जांच एजेंसियों का कहना है कि आतंकवादियों का मकसद धार्मिक स्थलों पर हमला करके देश में सांप्रदायिक तनाव भड़काना था। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग से डॉक्टरों को चुना ताकि वे बेरोकटोक घूम सकें। इस हादसे में कार चलाने वाले आतंकी उमर की विस्फोट में ही मौत हो चुकी है। इस मामले में 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 6 डॉक्टर है।

इधर दिल्ली ब्लास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में भी एक्शन लिया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट के सिलसिले में असम पुलिस ने ऑनलाइन आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:-

  1. मतिउर रहमान (दरांग)
  2. हसन अली मंडल (गोलपाड़ा)
  3. अब्दुल लतीफ़ (चिरांग)
  4. वज़हुल कमाल (कामरूप)
  5. नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव)

असम पुलिस सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नफ़रत फैलाने या आतंकवाद का महिमामंडन करने वालों के ख़िलाफ़ तेज़ी से और सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.