पंचायत चुनाव टालना विकास विरोधी कदम: जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव टालने को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है।

Share This Article:

मंडी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव टालने को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न कराना सरकार का विकास विरोधी कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।

मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र सराज के छतरी, मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव समय पर कराए जाते तो आज गांवों में विकास कार्य तेजी से चल रहे होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आपदा का बहाना बनाकर चुनाव टाल दिए, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी राहत और पुनर्निर्माण कार्य जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं।

कई जगहों पर सड़कें अब भी मलबे से भरी पड़ी

उन्होंने प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई जगहों पर सड़कें अब भी मलबे से भरी पड़ी हैं, पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं और बिजली के खंभों तक की मरम्मत नहीं हुई है। नदी-नालों पर पुलिया निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों को अब भी कठिन रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार मदद मिलने के बावजूद पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की मंशा पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय भी सवाल उठा चुका है, इसके बावजूद सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता केवल सुख भोगने का साधन है, जबकि भाजपा इसे जनसेवा का माध्यम मानती है। उन्होंने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे को ‘व्यवस्था पतन’ बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान केवल अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने पर है।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने छतरी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने स्थानीय कॉलेज और आईटीआई संस्थानों की उपेक्षा पर चिंता जताई और कहा कि दूरदराज के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े, इसी सोच के साथ इन संस्थानों की स्थापना की गई थी।

उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से फोन पर बात कर आईटीआई के खाली भवन के एक हिस्से में कॉलेज को शिफ्ट करने का सुझाव भी दिया, ताकि असुरक्षित घोषित किए गए वर्तमान परिसर से छात्रों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की और युवाओं को संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताया।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.