IPL धमाका! खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश

IPL 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन और संजू सैमसन सबसे बड़े दावेदार बन सकते हैं। टीमें अपनी कमजोरियां दूर करने के लिए इन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाने को तैयार हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2026 Auction)का समापन बेहद शानदार रहा, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि, कई टीमें ऐसी थीं जो प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाईं, और अब वे आगामी आईपीएल 2026 ऑक्शन में अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए पैसों की बरसात करने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सभी की नजरें दो खिलाड़ियों पर टिकी हैं — ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) पर।

कैमरून ग्रीन पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) चोट के कारण IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से बाहर रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं और 2026 ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। ग्रीन अपनी पावरफुल बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। वे 135-140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं और टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ग्रीन अब तक 63 टी20 मुकाबलों में 1334 रन और 28 विकेट ले चुके हैं, जबकि IPL में उन्होंने 29 मैचों में 707 रन और 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

कौन-कौन सी टीमें होंगी ग्रीन की दौड़ में?

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनका ऑलराउंडर डिपार्टमेंट रहा। जहां दिल्ली के पास कोई भरोसेमंद फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं था, वहीं लखनऊ के शार्दुल ठाकुर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में ये दोनों टीमें ग्रीन को लेने के लिए 14 से 16 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकती हैं। हालांकि, ग्रीन को पाने की कोशिश में RCB, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमें भी मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन ये फ्रेंचाइजी उनके लिए 5 से 7 करोड़ से ज्यादा खर्च करने के मूड में नहीं होंगी।

संजू सैमसन बन सकते हैं सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले सबसे चर्चित नाम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का है। खबरें हैं कि संजू रॉयल्स को छोड़ने का मन बना चुके हैं और ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराएंगे। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है। राजस्थान फ्रेंचाइजी भी उन्हें रिलीज करने पर विचार कर रही है ताकि वह ऑक्शन में उतर सकें।

कौन सी टीमें सैमसन को खरीदने की दौड़ में?

संजू सैमसन की उम्र 30 साल है, और उनके पास बल्लेबाजी व कप्तानी दोनों का अनुभव है। अगर वे ऑक्शन में आते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अपना कप्तान बनाना चाहेगी क्योंकि पिछले सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। दिल्ली 17 से 22 करोड़ रुपये की बोली लगा सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें लेना चाहेगी, और इसके लिए 15 से 17 करोड़ की पेशकश कर सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी इस रेस में हैं — खासकर अगर हैदराबाद हेनरिक क्लासेन को रिलीज करती है तो वह सैमसन के लिए 23 से 25 करोड़ रुपये तक की बोली लगाने को तैयार हो सकती है।

ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश

आईपीएल 2026 ऑक्शन इस बार बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक ओर जहां कैमरून ग्रीन विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे साबित हो सकते हैं, वहीं संजू सैमसन भारतीय खिलाड़ियों में रिकॉर्ड तोड़ कीमत पा सकते हैं। टीमों की रणनीतियां बदलेंगी, बजट बढ़ेगा और खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला नीलामी के उस “हथौड़े” की आवाज से तय होगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.