मिशन सुदर्शन चक्र से दुश्मन को देंगे करारा जवाब

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब 103 मिनट तक देश का संबोधित किया। इसमें पीएम ने हर उस मुद्दे का छुआ, जिस पर सबकी नजर थी।

Share This Article:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से एलान किया कि मिशन सुदर्शन चक्र से देश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसकी बुनियादी योजना तैयार है। दस साल में इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात भी पीएम ने कही।

पीएम मोदी ने कहा कि समृद्धि की अहमियत सुरक्षा के साथ ही होती है। अगले दस सालों में, 2035 तक देश के सभी अहम स्थलों को सुरक्षा कवच दिया जाएगा। यह सुरक्षा कवच लगातार विस्तृत होता जाएगा। इससे देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीक आ जाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम होगी।

पीएम ने कहा कि 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना है। भगवान श्रीकृष्ण का जो सदर्शन चक्र था, उसकी राह काे चुना गया है। जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी, श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश का रोक दिया था और दिन में अंधेरा कर दिया था। तब अर्जुन ने जो शपथ ली थी जयद्रथ का वध करने की, उसे वह पूरा कर पाए। यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था। अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लांच करेगा। यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था।

इसको भी पढ़ें: Menaka Gandhi की बहन अंबिका शुक्ला क्यों भड़के लोग

पीएम के मुताबिक, सदर्शन चक्र एक ताकतवर वेपन सिस्टम दुश्मन के हमले का न्यूट्रलाइज तो करेगा ही, दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें तय की है, हम दस साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही होगी। वॉयफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे। सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था और वापस आ जाता था। हम भी सुदर्शन चक्र की तरह लक्ष्य के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.