लाल किला, छत्रसाल…. आज इन रास्तों से जाने से बचें

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को शुभकामनाएँ। आज आजादी का जश्न मनाने का दिन है। इसमें खलल न पड़े, इसलिए यह खबर पढ़ें। मंजिल तक पहुंचना आसान होगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संभावित भीड़भाड़ और रास्तों में लगने वाले जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इन कार्यक्रमों के कारण कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा या डायवर्ट किया जाएगा।

लाल किला क्षेत्र (सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक)

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह लाल किले पर है। इससे लाल किले के साथ आसपास के इलाके में भारी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

बंद सड़कें

  • नेताजी सुभाष मार्ग: दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक।
  • लोथियन रोड: जीपीओ से छत्ता रेल चौक तक।
  • एसपी मुखर्जी मार्ग: एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक।
  • चांदनी चौक: फाउंटेन चौक से लाल किला तक।
  • निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड।
  • रिंग रोड: राजघाट से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक।
  • आउटर रिंग रोड: आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सलीमगढ़ बाईपास तक।

इन सड़कों से बचें रिंग रोड: आईएसबीटी से राजघाट तक, वजीराबाद से आईटीओ, आउटर रिंग रोड विकास मार्ग: आईटीओ से लाल किला तक और महात्मा गांधी मार्ग: निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक है।

दूसरी बंदिशें

गुरुवार आधी रात से सुबह 11:00 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय बसों के रूट बदले गए हैं और प्रमुख सड़कों के पास पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

छत्रसाल स्टेडियम क्षेत्र (सुबह 6:00 बजे से)

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण छत्रसाल स्टेडियम के आसपास भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

डायवर्जन पॉइंट हकीकत नगर नाला रोड, किंग्सवे कैंप चौक, यू-टर्न भामा शाह चौक, मॉडल टाउन-II/III एच-पॉइंट, नानक प्याऊ गुरुद्वारा और स्टेडियम रोड/जीटीके रोड टी-पॉइंट शामिल हैं।

इन सड़कों से बचें–  मॉल रोड (स्टेडियम से सटी रिंग रोड), स्टेडियम रोड, ब्रह्माकुमारी मार्ग, भामा शाह रोड और ओल्ड जीटी करनाल रोड।

एनसीआर के शहरों के लिए विशेष एडवाइजरी

नोएडा: 14 अगस्त की रात 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली में मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करें।

गाजियाबाद: सभी व्यावसायिक वाहनों को एनएच-09 (यूपी गेट), डाबर तिराहा, मोहन नगर, भोपुरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और अन्य रास्तों से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध 14 अगस्त की रात 10:00 बजे से 15 अगस्त के कार्यक्रमों की समाप्ति तक लागू रहेगा।

इसको भी पढ़ें: लाल किला, छत्रसाल…. आज इन रास्तों से जाने से बचें

गुरुग्राम: 14 अगस्त की शाम 5:00 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 1:30 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। अंतरराज्यीय यात्रा के लिए यात्री केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग कर सकते हैं।

फरीदाबाद: भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश 14 अगस्त की रात 10:00 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 2:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इसमें बदरपुर बॉर्डर, प्रह्लादपुर, सूरजकुंड, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, NH-19 और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

पब्लिक के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  •  यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचना चाहिए और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए।
  •  भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो का उपयोग करें।
  •  दिल्ली विश्वविद्यालय (उत्तरी परिसर), जीटीबी नगर, मॉडल टाउन और आजादपुर सब्जी मंडी जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
  •  यातायात नियमों, सड़क अनुशासन और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  •  ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहें।
  • स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं ताकि आप किसी भी असुविधा से बच सकें।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.