Gold Rate: ₹1.21 लाख पार हुआ सोना, दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

सोने और चांदी (Gold Rate)की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,799 रुपए हो गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: सोने और चांदी (Gold Rate)की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 8 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के दाम 1,858 रुपए की तेजी के साथ ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,799 रुपए हो गई है। इससे पहले मंगलवार को ये भाव 1,19,941 रुपए था।

चांदी की कीमतें भी बढ़ेंगी

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया। चांदी आज 2,342 रुपए महंगी होकर 1,50,783 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल यानी मंगलवार को यह 1,48,441 रुपए प्रति किलो थी।

इस साल इतने बढ़े दाम

गौरतलब है कि इस साल सोने की कीमत अब तक 45,637 तक बढ़ी है। 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 76,162 रुपए था। अब वहीं बढ़कर 1,21,799 रुपए तक पहुंच चुका है। चांदी का भाव 64,766 रुपए तक बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपये की थी, जो अब 1,50,783 रुपए प्रति किलो हो चुकी है।

क्या हैं बढ़ोतरी के कारण?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में जारी आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की मांग में इजाफे के कारण कीमती धातुओं के दामों में यह तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा त्योहारों के मौसम में घरेलू मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

1.55 लाख तक जाएगी कीमत

गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5,000 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा है। रुपये में, मौजूदा विनिमय दर पर यह लगभग ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम होगा।

ये भी पढ़ें: दिवाली और छठ पूजा पर दौड़ेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें

आज का सोने का दाम( Gold Rate)

  • 24 कैरेट सोना ₹1,19,941 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना ₹1,19,461 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना ₹1,09,866 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना ₹89,956 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना ₹70,166 प्रति 10 ग्राम
  • 999 चांदी ₹1,49,441 प्रति किलोग्राम

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.