नई दिल्ली। मंगलवार को सोना-चांदी के भाव में फिर तेजी दर्ज की गई है। चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत 2 लाख 9 हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं, सोने के रेट भी बढ़ गए हैं। आज 24 कैरेट गोल्ड (प्रति 10 ग्राम) का भाव 1 लाख 36 हजार से ज्यादा है।
बढ़े भाव
चांदी के भाव लगातार उछाल पर हैं। मंगलवार को चांदी की कीमत 2 लाख रुपये के ऊपर बनी हुई है। वहीं, सोने के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 22 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,22,717 प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार सुबह बढ़कर ₹1,24,698 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। चांदी (999, प्रति 1 किलो) के भाव में 1 हजार 500 से ज्यादा का उछाल आया है।
सोमवार को सोने का भाव
- सुबह का रेट: ₹133584 प्रति 10 ग्राम
- शाम का रेट: ₹133970 प्रति 10 ग्राम
सोमवार को चांदी का भाव
- सुबह का रेट: ₹207550 प्रति किलो
- शाम का रेट: ₹207727 प्रति किलो
टैक्स बढ़ाता है कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है। गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।



