नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश और गुजरात के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहन और तिलहन फसलों की खरीद की मंजूरी दे दी है, जबकि उड़द व तूर की शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित की गई है। इस कदम से किसानों को लगभग 13,890.60 करोड़ रुपये का लाभ होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और गुजरात के किसानों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ने उड़द की 2,27,860 मीट्रिक टन और तूर की 1,13,780 मीट्रिक टन उपज की 100% खरीद की स्वीकृति दी। इसके अलावा मूंग (1,983 मीट्रिक टन), तिल (30,410 मीट्रिक टन) और मूंगफली (99,438 मीट्रिक टन) की खरीद की अनुमति दी गई। कुल अनुमानित लागत लगभग 3,226 करोड़ रुपये है।
वहीं, गुजरात में भी किसानों के लिए उड़द (47,780 मीट्रिक टन), सोयाबीन (1,09,905 मीट्रिक टन), मूंगफली (12,62,163 मीट्रिक टन) और मूंग (4,415 मीट्रिक टन) की खरीद को मंजूरी दी गई है। कुल लागत लगभग 10,164 करोड़ रुपये रहेगी।
इसको भी पढ़ें: लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद : 10 वां आयुर्वेद दिवस
डिजिटल होगी प्रक्रिया
केंद्रीय मंत्री कहा है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। सभी केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक/चेहरा प्रमाणीकरण और पीओएस मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। नेफेड और एनसीसीएफ किसानों के पूर्व-पंजीकरण के लिए पत्र भेज रहे हैं ताकि केवल पंजीकृत किसान ही एमएसपी पर फसल बेच सकें। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। इसको अलावा घोषणा की है खरीदी गई मात्रा को आवश्यकतानुसार संशोधित किया जा सकता है, ताकि अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।



