बिहार पुलिस में दारोगा के 1799 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन 26 से

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाईट पर 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के साथ थर्ड जेंडर के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन।

Share This Article:

पटना: बिहार पुलिस में दारोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्त होने वाले दारोगा को लेवल-6 का वेतनमान दिया जाएगा। उक्त पदों पर चयन के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

एक अभ्यर्थी द्वारा एक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) से मिली जानकारी के अनुसार एक अभ्यर्थी द्वारा एक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए पुरुष व महिला के साथ थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं। जबकि अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की उम्रसीमा के गणना दिनांक 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। परन्तु वैसे अभ्यर्थी जो दिनांक 01 अगस्त, 2025 को सरकार द्व्रारा निर्धारित अधिकतम उमेसीमा धारित करते हों, वे भी उमे सीमा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष

जबकि अभ्यर्थियों की उम्र उनके मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाणपत्रों के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति के पुरुषों एव महिलाओं के न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.