छत्तीसगढ़: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर थाना मिरतुर के गांव हकवा, हल्लूर के बीच पहाड़ी एरिया में नक्सलियों के साथ जवानों की सुबह से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें दो जवान शहीद हो गये हैं और 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इसमें दस नक्सलियों की डेडबाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। यह मुठभेड़ मुठभेड़ आज सुबह 9 बजे डीआरजी दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ एवं कोबरा, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरु हुआ।
मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है, लेकिन उनके पास से मिले इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियारों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें डीवीसीएम अर्थात डिविजनल कमेटी मेंबर का सदस्य भी मारा गया है। इसके साथ ही कम से कम आधे से अधिक नक्सली उच्च पदों पर आसीन हैं। जंगल घने होने और अब अंधेरा हो जाने के कारण सर्चिंग काम में देर हो रहा है, लेकिन प्रयाप्त संख्या में जवानों ने पूरे जंगल को घेर रखा है।
पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच आज 0900 से लेकर लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के दो जवान शहीद हुए। शहीद जवानों में डीआरजी के प्रधान आरक्षक मोनू वडाडी और प्रधान आरक्षक मोनू बडाडी हैं। वहीं मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है तथा वे खतरे से बाहर हैं। आवश्यक उपचार हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया
पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि चूंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।



