6G को बढ़ावा देने के लिए देशभर में चलेंगी 100 5G लैब

देश भर के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा 5G नेटवर्क शुरू कर दिए गए हैं और वर्तमान में देश के 99.9% जिलों में 5G सेवाएँ उपलब्ध हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में दूरसंचार अवसंरचना के तेजी से विस्तार और अनुमतियों की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए गतिशक्ति संचार पोर्टल और आरओडब्ल्यू (मार्ग का अधिकार) नियम लागू किए हैं। सरकार ने कहा कि देश के लगभग सभी 99.9% जिलों में 5G सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और 31 अक्टूबर 2025 तक 5.08 लाख से अधिक 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए जा चुके हैं। इन स्टेशनों की मदद से अब तेज़ इंटरनेट के जरिए सटीक कृषि, ऑनलाइन शिक्षा और टेलीमेडिसिन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बढ़त मिल रही है।

5G को बढ़ावा देने के लिए सरकार के कदम

सरकार ने 5G को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें 2022 में स्पेक्ट्रम नीलामी, दूरसंचार कंपनियों को राहत देने के लिए वित्तीय सुधार, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क हटाना और एसएसीएफए मंजूरी प्रक्रिया सरल करना शामिल है। इसके अलावा स्ट्रीट फ़र्नीचर पर छोटे सेल लगाने की अनुमति देकर कवरेज सुधारने की दिशा में भी पहल की गई है।

शैक्षणिक संस्थानों में 100 5G प्रयोगशालाएं

देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में 100 5G प्रयोगशालाए बनाई गई हैं, ताकी 5G आधारित नए उपयोग मामलों पर काम हो सके और 6G टेक्नोलॉजी के लिए रिसर्च एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार हो। इस संबंध में जानकारी केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने लोकसभा में लिखित उत्तर के दौरान दी।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.