इंडिगो की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, DGCA ने बुलाई बैठक

इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें रद्द होने पर DGCA ने वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया। पायलट संघ ने FDTL और पायलट कमी पर गंभीर चिंता जताई।

Share This Article:

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन संबंधी संकट गहराते ही हवाई यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। बुधवार को इंडिगो की 100 से अधिक उड़ानें अचानक रद्द होने और कई घंटों की देरी के बाद कई एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ने पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर तत्काल बैठक बुलाई है। DGCA ने स्पष्ट किया है कि उड़ान बाधाओं के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और इंडिगो को हालात सुधारने की ठोस योजना पेश करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, केवल बुधवार को ही बेंगलुरु एयरपोर्ट से 42, दिल्ली से 38, मुंबई से 33 और हैदराबाद से 19 उड़ानें रद्द की गईं। रोजाना करीब 2,300 उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो के नेटवर्क पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि पिछले दो दिनों से कई तरह की अचानक आई परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें तकनीकी खामियां, सर्दियों के शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एयर ट्रैफिक में बढ़ी भीड़ और नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) व्यवस्था शामिल हैं, जिनके चलते संचालन बाधित हुआ है।

पायलट एसोसिएसन की DGCA से अपील

इधर, पायलट संघ ALPA इंडिया ने भी DGCA से अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि स्लॉट देने और उड़ान शेड्यूल मंजूर करते समय एयरलाइंस के पास उपलब्ध पायलटों की वास्तविक संख्या और उनकी पर्याप्तता को सावधानीपूर्वक परखा जाना चाहिए। ALPA का तर्क है कि हाल ही में लागू किए गए फैटीग रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम (FRMS) और नई FDTL व्यवस्था के मद्देनज़र पायलटों पर बढ़ते कार्यभार को अनदेखा नहीं किया जा सकता। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि नई व्यवस्था जनवरी 2024 में लागू होने के बावजूद कई एयरलाइंस ने समय रहते आवश्यक तैयारियां नहीं कीं।

कुछ विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार उड़ानें रद्द होना और देरी होना केवल परिचालन समस्याओं का परिणाम नहीं, बल्कि हो सकता है कि नियमों में छूट या ढील दिलाने के लिए यह दबाव की रणनीति भी हो। इस पूरे विवाद के बीच यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है और उन्होंने एयरलाइन से पारदर्शी और त्वरित समाधान की मांग की है। अब नज़र DGCA की बैठक और आगे उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि उड़ान संचालन कब सामान्य होगा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.