भारत-ऑस्ट्रेलिया में बड़ा रक्षा समझौता, जानिए इस डिफेंस डील के मायने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स की बैठक में रक्षा उद्योग, साइबर सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा पर अहम चर्चा हुई। दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान कई अहम रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौते भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेनाओं के संचालनात्मक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कैनबरा स्थित संसद भवन में वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।

दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग में तेजी से हो रही प्रगति की सराहना की और इसे उपयोगी, दूरदर्शी और रणनीतिक समन्वय को बढ़ावा देने वाला बताया। बैठक में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए। रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि यह नया समझौता दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऑपरेशनल कमांड्स के स्तर पर स्टाफ टॉक्स को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरा भरोसा और रणनीतिक तालमेल अब संचालन स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।

दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत हुई

राजनाथ सिंह ने इस बैठक में कहा कि दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होती जा रही है। उन्होंने भारत के रक्षा उद्योग की तेजी से बढ़ती प्रगति और उच्च गुणवत्ता वाली रक्षा तकनीक में भारत की विश्वसनीय भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा उद्योग साझेदारी को और गहरा करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के सीमा-पार आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर एक स्वतंत्र, खुले और सशक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए सहयोग को और मजबूत करेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
  • रक्षा उद्योग और तकनीक में साझेदारी को मजबूत करने की योजना।
  • समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा में सहयोग की समीक्षा।
  • सीमा-पार आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की सराहना।
  • इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और सशक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प।

राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत

गुरुवार को राजनाथ सिंह को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में औपचारिक स्वागत समारोह में रिचर्ड मार्ल्स ने शामिल किया। समारोह में पारंपरिक ‘वेलकम टू कंट्री’ स्मोक सेरेमनी आयोजित की गई, जो ऑस्ट्रेलिया की स्वदेशी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.