मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध द्बारा बरामद शराब की मात्रा 1644.240 लीटर है, जिसका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है। यह शराब उत्तर प्रदेश से भोजपुर लाई जा रही थी।

Share This Article:

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुर जिला प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस सघन जांच अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने तीन अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एक 12 चक्का ट्रक से गिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई 987.600 लीटर विदेशी शराब, एक सीएनजी टेंपो से 51.840 लीटर शराब और एक महिंद्रा XUV500 से 70 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रौशन कुमार एवं दीपक कुमार, दोनों पिता विजय राय, के रूप में हुई है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद शराब

8 PM Special Blended Scotch Whisky (180 ml) – 7728 बोतलें

After Dark Blue Whisky (180 ml) – 240 बोतलें

Royal Stag Superior Whisky (750 ml) – 120 बोतलें

Kingfisher Extra Strong Beer (500 ml) – 240 कैन

कुल बरामद शराब की मात्रा 1644.240 लीटर है, जिसका बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये आंका गया है। यह शराब उत्तर प्रदेश से भोजपुर लाई जा रही थी। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अनिल कुमार, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, एएसआई रवि कुमार, राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप व होमगार्ड के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं शराब से संबंधित कोई सूचना हो तो 9473400703 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.