नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) ने 8 अक्टूबर को अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय वायुसेना ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर पाकिस्तान जल भून सकता है। एयरफोर्स के डिनर मेन्यू में अलग-अलग व्यंजन परोसे गए, इसका नाम पाकिस्तान के शहरों के नाम पर रख दिया गया। सोशल मीडिया पर अब वो खूब वायरल हो रहा है।
परोसा गया रावलपिंडी चिकन टिक्का
मेनू में रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, रफीकी रारा मटन, भोलारी पनीर मेथी मलाई, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, सरगोधा दाल मखनी, जैकोबाबाद मेवा पुलाव और बहावलपुर नान शामिल हैं। मिठाइयों में बालाकोट तिरामिसु, मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा और मुरीदके मीठा पान शामिल हैं।
Interesting menu prepared by Indian Air Force on the special occasion of #AirForceDay
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 9, 2025
IAF’s dinner menu had dishes named after Pakistan’s airbases which were bombed by the IAF during #OperationSindoor https://t.co/JQxV1YyZsZ pic.twitter.com/M1r4KlVqwy
क्यों खास हैं ये नाम
आपको बता दें कि ये सभी नाम भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की गई सटीक सैन्य कार्रवाइयों से जुड़े हैं, जिनमें सबसे प्रमुख हैं 2019 का बालाकोट एयरस्ट्राइक और 2025 का ऑपरेशन सिंदूर। ये सभी वो ठिकानें हैं, जिसे भारत ने तबाह कर दिया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद, बहावलपुर और मुरीदके में जैश के आतंकी शिविरों को खत्म कर दिया था।
ये भी पढ़ें-भारत में कैंपस खोलेंगी ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज, मोदी- स्टार्मर बैठक में डील
इतनी ताकतवर है IAF
भारतीय वायु सेना (IAF) दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। वर्तमान में IAF के पास 1,700 से ज्यादा एयरक्राफ्ट हैं और इसमें 1,40,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। IAF के बेड़े में दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स में शामिल सुखोई Su-30MKI भी है, जिसे ‘माइटी हंटर’ कहा जाता है। यह फाइटर जेट अपनी लंबी रेंज, मारक क्षमता और आधुनिक तकनीक के कारण भारतीय वायु सेना की रीढ़ माना जाता है। IAF के पास गरुड़ कमांडो फोर्स है, जो दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक कार्रवाई करने में सक्षम है और वायु सेना के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा होती है।



