नारियल विकास बोर्ड ने संशोधित योजनाएं शुरू कीं

नारियल विकास बोर्ड ने संशोधित योजनाएं शुरू की हैं। इसमें क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम की सब्सिडी 6500 करोड़ से बढ़ाकर 56,000 करोड़ रुपये कर दी गई है।

Share This Article:

नई दिल्ली: नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) ने केरल के अंगमाली स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में अपनी नई संशोधित योजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करके विश्व नारियल दिवस मनाया। इस अवसर पर सांसद और नारियल विकास बोर्ड के सदस्य एमके राघवन ने नारियल के प्रसंस्करण और उत्पाद विविधीकरण में ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नारियल की खेती और उद्योग के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता कई गुना बढ़ा दी गई है। उन्होंने किसानों से नारियल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के अवसर का उपयोग करने का आग्रह किया। 

साढ़े छह हजार से बढ़ाकर 56 हजार की सब्सिडी

नारियल विकास बोर्ड के सीईओ डॉ. प्रभात कुमार ने घोषणा की कि संशोधित लागत मानदंडों के अंतर्गत क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के लिए सब्सिडी 6,500 रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दी गई है। पौध उत्पादन के लिए सब्सिडी 8 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है। 

अधिक बजट आवंटित

नारियल विकास बोर्ड के अध्यक्ष सुबा नागराजन ने कहा कि बोर्ड को नारियल की खेती और उद्योग के एकीकृत विकास का समर्थन करने वाली योजनाओं के लिए अधिक बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने संशोधित योजनाओं, मूल्य संवर्धन और कौशल विकास पहलों के माध्यम से एक जलवायु-प्रतिरोधी नारियल अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसका उद्देश्य लाखों किसानों और श्रमिकों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना है।

इन्हें मिला पुरस्कार

नारियल उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए नारियल विकास बोर्ड द्वारा स्थापित निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार, समारोह के दौरान प्रदान किए गए। यूनाइटेड कार्बन सॉल्यूशंस प्रा.लि. तिरुपुर, तमिलनाडु ने सर्वश्रेष्ठ नारियल खोल-आधारित उत्पाद निर्यातक के लिए स्वर्ण पुरस्कार जीता, जबकि नोवा कार्बन इंडिया प्रा.लि. तिरुनेलवेली और जैकोबी कार्बन इंडिया प्रा.लि. कोयंबटूर ने क्रमशः रजत और कांस्य प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ नारियल कर्नेल-आधारित उत्पाद निर्यातक श्रेणी में मैरिको लिमिटेड मुंबई ने स्वर्ण जीता, उसके बाद मेझुक्कटिल मिल्स, अलुवा, केरल को रजत पदक और फेयर एक्सपोर्ट्स इंडिया प्रा.लि. मुंबई कांस्य पदक मिला।

शक्ति कोको प्रोडक्ट्स पोलाची, तमिलनाडु ने सर्वश्रेष्ठ नारियल पानी-आधारित उत्पाद निर्यातक के लिए स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त किया। कोयंबटूर स्थित कार्ब्योर एक्टिवेटेड कार्बन प्रा.लि. को सर्वश्रेष्ठ महिला निर्यातक और तिरुपुर स्थित ग्लोबल कोकोनट फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) निर्यातक का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर नारियल विकास बोर्ड के प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.