BJP-Congress छूटे पीछे, कॉकरोच जनता पार्टी के हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट ने महज कुछ दिनों में 2 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट ने महज कुछ दिनों में 2 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच प्लेटफॉर्म के फाउंडर अभिजीत दीपके के माता-पिता ने बेटे की सुरक्षा और संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है।

कौन हैं अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उनके माता-पिता भगवान दीपके और अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वे पिछले दो दिनों से ठीक से सो नहीं पाए हैं। उन्हें डर है कि बेटे को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे कभी नहीं चाहते थे कि अभिजीत राजनीति या विवादों में पड़े।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। बाद में 16 मई को उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उनका उद्देश्य युवाओं की आलोचना करना नहीं था।

इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स

इसी बीच 16 मई को अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक प्लेटफॉर्म बनाया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार दोपहर तक इसके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ पहुंच गई। यह आंकड़ा कई प्रमुख राजनीतिक दलों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से भी अधिक बताया जा रहा है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.