वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार के साथ बढ़ी क्षमता, व्यस्त मार्गों पर कोचों में इजाफा

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, एक ट्रेन में केवल 22 कोच ही जोड़े जा सकते हैं क्योंकि अधिकांश प्लेटफॉर्म 22 कोचों के हॉल्ट के लिए बनाए गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 16 कोच वाली तीन वंदे भारत ट्रेनों को 20 कोच में बदला जाएगा। इसके साथ ही 8 कोच वाली चार वंदे भारत ट्रेनों को 16 कोच में अपग्रेड किया जाएगा। इस बदलाव के बाद कुल तीन नई 20 कोच वाली वंदे भारत रेक्स और चार अपग्रेडेड 16 कोच वाली रेक्स उपलब्ध होंगी।  जिनसे अधिक यात्रियों को वंदे भारत में सफर करने का मौका मिलेगा।

 भारतीय रेलवे का दावा है कि इस विस्तार से अब न सिर्फ अधिक सीटें उपलब्ध होंगी बल्कि वेटिंग लिस्ट भी कम होगी, जिससे हर यात्री का सफर और भी आसान और सुविधाजनक बन जाएगा। यात्रियों के बढ़ते भरोसे ने ही वंदे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। अब यह ट्रेन सिर्फ तेजी और तकनीक का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यात्रियों की मांग पर लगातार बेहतर होती सुविधाओं की मिशाल भी बन चुकी है।

16 से बढ़कर अब 20 कोच की क्षमता वाली ट्रेनें

●      मंगलुरू सेन्ट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (20631/32)

●      सिकंदराबाद-तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस (20701/02)

●      चेन्नै एषुंबूर-तिरूनेलवेलि वंदे भारत एक्सप्रेस (20665/66)

इसको भी पढ़ें: पटना से पूर्णिया तक वंदे भारत एक्सप्रेस का रास्ता खुला

8 से बढ़कर अब 16 कोच की क्षमता वाली ट्रेनें

●      मदुरै-बेंगलुरू छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस (20671/72)

●      वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (22499/00)

●      हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (20871/72)

●      इन्दौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20911/12)

रेल मंत्रालय के इस फैसले से सात प्रमुख शहरों के बीच यात्रा करने वाले हज़ारों यात्रियों को न केवल अतिरिक्त सीटें मिलेंगी, बल्कि त्योहारों, परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर वेटिंग लिस्ट की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.