गोलीबारी से दहला ऑस्ट्रेलिया, 10 यहूदियों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में 10 लोगों की मौत की खबर है।

Share This Article:

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में 10 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि यह हमला हनुक्का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी है।

पर्यटकों से अपील

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से घटना स्थल के आसपास न जाने की अपील की है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार दोपहर नॉर्थ बॉन्डी बीच पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रेत पर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में तेज गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

चीखते-चिल्लाते दिखे लोग

एक अन्य वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक सड़क पर खड़े होकर हाई-पावर हथियारों से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हथियार शॉटगन जैसे प्रतीत हो रहे हैं। आसपास मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाकर भागते नजर आए। पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही गोली मार दी गई, जबकि दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम बोले हालात भयावह

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बॉन्डी के हालात बेहद भयावह और दिल दहला देने वाले हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-सरकार की 360 डिग्री अप्रेजल सिस्टम बनी है अपने ही गले की फांस

सख्ती बरतने का निर्देश

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर और राज्य के गवर्नर से बातचीत की है। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि जैसे-जैसे घटना से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी, जनता को उससे अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आसपास के लोगों से अपील की कि वे न्यू साउथ वेल्स पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.