नई दिल्ली। करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। हालांकि फिल्म की रिलीज ऐसे वक्त पर हुई है, जब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों का बड़ा हिस्सा उसी की ओर आकर्षित है।
ओपनिंग डे पर इतनी कमाई
कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल सकी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 1.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने नहीं आया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेशों में फिल्म को अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिला।
ये भी पढ़ें-सरकार की 360 डिग्री अप्रेजल सिस्टम बनी है अपने ही गले की फांस
फिल्म की रफ़्तार धीमी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.20 करोड़ रुपये रहा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली और दूसरे दिन का नेट कलेक्शन करीब 2.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की शुरुआत धीमी रही है और आने वाले दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ पर काफी हद तक निर्भर करेगा।



