असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, दोपहर तक बंपर मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता किए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

असम और पुडुचेरी में भारी उत्साह

दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार असम में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां अब तक 59.63% मतदान हो चुका है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी भी पीछे नहीं है, जहां दोपहर तक 56.83% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं केरल में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी लेकिन स्थिर बनी हुई है, जहां अब तक 49.70% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

केरल में 90% मतदान की उम्मीद

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने चुनाव प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रगतिशील है। उन्होंने बताया कि केरल में दोपहर तक हमने लगभग 40-50% का आंकड़ा पार कर लिया है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस बार 90% मतदान के ऐतिहासिक लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवा मतदाताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इस बार सूची में 4.6 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने परिवार संग डाला वोट

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने परिवार के साथ कामपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा और उनके बच्चे भी मौजूद थे। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।

पहली बार वोट देने वालों में भारी जोश

तीनों ही प्रदेशों में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बुजुर्गों तथा दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा, जिसके बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.