संगम में प्रवाहित हुई अजित पवार की अस्थियां, समर्थकों की जुटी भीड

एनसीपी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत राजनेता अजित पवार का तीन पवित्र नदियों के मिलन संगम में बेटे जय पवार नें पुरोहितों की मौजूदगी में अस्थि कलश पूजा के बाद विधि-विधान से विसर्जन किया।

Share This Article:

प्रयागराज। एनसीपी सुप्रीमो और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत राजनेता अजित पवार का तीन पवित्र नदियों के मिलन संगम में बेटे जय पवार नें पुरोहितों की मौजूदगी में अस्थि कलश पूजा के बाद विधि-विधान से विसर्जन किया।

महाराष्ट्र के बारामती से शनिवार सुबह जैट विमान से परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आये जय पवार नें संगम पहुंच कर अपने पिता को सनातनी परंपरा के अनुसार संगम के वीआईपी घाट पर अस्थि कलश प्रवाहित किया।

इस दौरान एयरपोर्ट और घाट से लेकर पूरा शहर अजित दादा को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर से पटा रहा।

गौरतलब है कि विमान दुर्घटना में हुए निधन के उपरांत एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अजित दादा पवार की ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकाली गई थी, जिसका समापन आज बेटे और परिवार की मौजूदगी में संगम स्थल पर हुआ।

इस मौके पर मौजूद अजीत विक्रम सिंह ने कहा कि देश के एक दिग्गज नेता का अचानक चले जाना सबके लिए भावुक पल था। ऐसे समय में उनकी अस्थि कलश प्रयागराज में विसर्जन के लिए आ रहा है तो हम सभी का कर्तव्य था कि सभी व्यवस्थाओं को देखा जाए।

राष्ट्रवादी नेता धीरज शर्मा ने बताया कि यह परिवार समेत लाखों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और दादा के समर्थकों के लिये बहुत भावुक पल हैं। मैं अस्थि कलश यात्रा को लेकर हरिद्वार से तेलंगाना तक गया, हमारे साथी कई राज्यों में गये, जो हमनें दादा के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और प्यार देखा उससे यह महसूस हुआ कि अजित दादा सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं बल्कि बड़ी राष्ट्रीय राजनैतिक शख्सियत थे।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में अजीत विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.