नई दिल्ली। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में शीर्ष स्तर पर दहशत का माहौल बन गया था। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने मई की शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
बंकर में छिपने की आई नौबत
अब इस कार्रवाई को लेकर आसिफ अली जरदारी का बड़ा बयान सामने आया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए जरदारी ने स्वीकार किया कि भारतीय हमलों के दौरान पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में भय की स्थिति थी। उन्होंने बताया कि हमलों के समय उनके सैन्य सचिव ने उन्हें सुरक्षा के लिए बंकर में जाने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ें-बीसीसीआई का मास्टर प्लान, 2026 में अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरेगी टीम इंडिया
भारत की कार्रवाई जबरदस्त
जरदारी ने कहा, “मेरे सैन्य सचिव ने बताया कि जंग शुरू हो गई है और बंकर में जाना चाहिए, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।” इस बयान से स्पष्ट है कि भारत की जवाबी कार्रवाई इतनी प्रभावी थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति तक को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई।



