UN में कश्मीर राग छेड़ने पर भारत ने की पाक की बोलती बंद

भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद( UNSC) में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान कश्मीर को लेकर झूठे प्रचार कर रहा था।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद( UNSC) में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान कश्मीर को लेकर झूठे प्रचार कर रहा था। तभी भारत ने उसकी खुद की पोल पट्टी खोल दी। ओपन डिबेट के दौरान UN में भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जो अपने ही लोगों पर बम गिराता है। उनका नरसंहार करता है।

अपने लोगों पर बम गिराता पाकिस्तान

हरीश ने कहा कि जो देश अपने लोगों पर बम गिराता हो और 4 लाख महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसा अमानवीय अपराध करे, वो कम से कम दूसरों को सिखाने का अधिकार नहीं लिखता है। पाकिस्तान दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए और उन्हें गुमराह करने के लिए झूठी बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है।

भारत की यह कड़ी प्रतिक्रिया पाकिस्तान की प्रतिनिधि साइमा सलीम द्वारा कश्मीरी महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद आई। हरीश ने कहा कि पाकिस्तान के दावे बिना किसी सबूत के हैं और हकीकत दुनिया के सामने है।

पाकिस्तान ने लगाए थे आरोप

बता दें कि एक पाकिस्तानी अधिकारी ने आरोप लगाया कि कश्मीरी महिलाएं दशकों से यौन हिंसा झेल रही हैं। भारतीय राजदूत ने जवाब में कहा कि- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। हमारे रिकॉर्ड पर कोई दाग नहीं है। 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान पाकिस्तान ने 4 लाख महिलाओं के सामूहिक बलात्कार के सुनियोजित अभियान को मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें-गाजा में शांति या साजिश? ट्रंप के मिशन पर बोले US विदेश मंत्री

30 लाख लोग मारे

पूर्वी पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने क्रूर दमन किया। 30 लाख लोग मारे गए। 22 सितम्बर को खैबर पख्तूनख्वा की तिराह घाटी में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी चेतावनी दिए बम गिरा दिए। इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी पर हमला करना चाहती थी। आतंकियों के बदले आम नागरिकों की ही मौत हो गई।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.