भारत में स्केटिंग के पहले विश्व चैंपियन बने आनंदकुमार

वेलकुमार और कृष शर्मा ने स्केटिंग में जो कारनामा किया उसे भारतीय खेलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह भारत के विश्व स्पीड स्केटिंग मंच पर आने का प्रतीक हो सकता है।

Share This Article:

चारों तरफ क्रिकेट की चर्चाओं के बीच 22 साल के एक खिलाड़ी ने भारत का झंडा ऊँचा किया है। तमिलनाडु के युवा स्पीड स्केटर आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन के बेइदाईहे में आयोजित ‘स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025‘ में गोल्ड जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया है। आनंदकुमार ने सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में मात्र 1:24.924 सेकंड में पदक अपने नाम किया और स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कारनामे के लिए आनंदकुमार को बधाई भी दी हैं।

कंप्यूटर साइंस के साथ खेलते आनंदकुमार

22 साल के आनंदकुमार फिलहाल चेन्नई से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने 2021 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर पहचान बनाई थी और इसके बाद 2022 एशियन गेम्स में 3000 मीटर टीम रिले में ब्रॉन्ज हासिल किया। 2025 में इन्होने कई पदक जीते जैसे

  • विश्व खेल, चेंगदू – कांस्य (1000 मीटर स्प्रिंट)
  • विश्व चैंपियनशिप – कांस्य (500 मीटर स्प्रिंट)
  • विश्व चैंपियनशिप – स्वर्ण (1000 मीटर स्प्रिंट)

स्‍पीड स्‍केटिंग वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में भारत ने जीते दो गोल्‍ड

इस बार आनंदकुमार के गोल्ड मेडल के साथ एक और पदक भारत की झोली में आया। आनंदकुमार ने जहां सीनियर में गोल्ड मैडल जीता, वहीं कृष शर्मा ने जूनियर 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मैडल अपने नाम किया। इस तरह भारत के रोलर स्पोर्ट्स को 2 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।

स्पीड स्केटिंग खेल क्या है

स्पीड स्केटिंग एक तेज़ गति वाला खेल है जिसमें एथलीट आइस स्केट्स पहनकर बर्फ पर बने एक अंडाकार ट्रैक पर दौड़ लगाते हैं। इस खेल के कई प्रकार हैं।
लॉन्ग ट्रैक स्पीड स्केटिंग: यह ओलंपिक में “स्पीड स्केटिंग” के नाम से जाना जाता है, जहाँ खिलाड़ी 400 मीटर के एक बड़े अंडाकार ट्रैक पर एक-दूसरे के खिलाफ दौड़ लगाते हैं।
शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग: इसमें खिलाड़ी एक छोटे, 111.6 मीटर के ट्रैक पर एक साथ दौड़ते हैं, जिसमें बाधा डालना और एक-दूसरे को धक्का देना आम होता है।
मैराथन स्पीड स्केटिंग: यह एक लंबी दूरी की प्रतियोगिता है, जो खुले वातावरण में भी आयोजित की जा सकती है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.