‘महिलाओं को 2500 रुपये…’, टीवीके प्रमुख विजय ने जारी किया घोषणापत्र

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 'तमिलगा वेत्री कषगम' के प्रमुख और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने गुरुवार को अपनी पार्टी का बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया।

Share This Article:

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ के प्रमुख और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने गुरुवार को अपनी पार्टी का बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में समाज के हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई है, लेकिन महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण पर पार्टी ने सबसे ज्यादा जोर दिया है।

महिलाओं के लिए योजनाएं

विजय ने वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, गरीब तबके की महिलाओं की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और एक उच्च गुणवत्ता वाली रेशम की साड़ी देने का भी संकल्प लिया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण का आश्वासन दिया गया है।

शिक्षा और युवाओं का खास ध्यान

शिक्षा और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, टीवीके प्रमुख ने स्कूली बच्चों की माताओं को सालाना 15,000 रुपये देने और उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक के ऋण का वादा किया है। दिलचस्प बात यह है कि विजय ने आधुनिक तकनीक पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य में एक अलग ‘एआई मंत्रालय’, एआई विश्वविद्यालय और ‘एआई सिटी’ स्थापित करने की बात कही है। बेरोजगारी से निपटने के लिए 5 लाख सरकारी नौकरियां और बेरोजगार स्नातकों को 4,000 रुपये प्रति माह देने का भी वादा किया गया है।

किसानों को राहत

किसानों के लिए घोषणापत्र में बड़ी राहत दी गई है। 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के सहकारी फसल ऋण पूरी तरह माफ किए जाएंगे। साथ ही, धान के लिए 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 4,500 रुपये प्रति टन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, पार्टी ने 25 लाख रुपये की पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने जैसे लोकलुभावन वादे भी किए हैं

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.