मुंबई। मुंबई में मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। इसी बीच अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का बारिश का आनंद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तमन्ना ने साझा किया वीडियो
तमन्ना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मुंबई की तेज बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। कुछ देर बाद उन्होंने कैमरे पर मुस्कुराते हुए कहा, ‘अब मुझे ठंड लग रही है। मैंने मजे-मजे में यह कर लिया।’ पोस्ट के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा कि अब उन्हें ठंड लग रही है। वीडियो पर अभिनेत्री राशा थडानी ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘आपने मेरे बिना ऐसा क्यों किया?’ उनका कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
तमन्ना की आगामी फिल्में
तमन्ना जल्द ही वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है।
इसके अलावा, तमन्ना वी. शांताराम की बायोपिक में उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री जयश्री का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।




