नई दिल्ली: इंस्टाग्राम पर अजय देवगन (Ajay Devgan) जैसे दिखने वाले कई लोग नजर आते हैं। कोई उनके जैसा हेयरस्टाइल अपनाए हुए है तो कोई उनके चेहरे और अंदाज की नकल करता है। अजय के इन डुप्लीकेट्स पर खूब मीम्स बन रहे हैं। हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ अजय के डुप्लीकेट्स को भी बुलाया गया था। इतना ही नहीं, अजय खुद भी अपने इन डुप्लीकेट्स से मिल चुके हैं और उन्हें सरप्राइज दे चुके हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या काजोल (Kajol) ने अपने पति अजय के इन डुप्लीकेट्स को देखा? और उनका क्या रिएक्शन था?
काजोल का मजेदार रिएक्शन
जब काजोल से अजय के डुप्लीकेट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “कहां हैं ये लोग? मेरे घर के बाहर तो नहीं खड़े!” इसके बाद उन्हें अजय के डुप्लीकेट्स का एक कोलाज दिखाया गया। यह देखकर काजोल हंसी नहीं रोक पाई और तालियां बजाकर तारीफ की। उन्होंने मजाक में कहा कि अजय जल्द ही इस पॉडकास्ट में आएंगे। जब पत्रकार ने कहा कि वो अजय को यह कोलाज नहीं दिखाएंगे, तो काजोल ने चुटकी लेते हुए कहा, “वो तो सिंघम है, सटक जाएगा!”
इसको भी पढ़ें: Rajkumar Rao की Malik से भी रोमांचक हैं ये 8 गैंगस्टर मूवी
यूजर्स ने भी लिए मजे
काजोल से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने सोशल मीडिया पर अजय के डुप्लीकेट्स देखे हैं, तो उन्होंने हंसकर इनकार कर दिया। इस इंटरव्यू का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने इसे देखकर खूब कमेंट किए। किसी ने लिखा, “काजोल तो फुल मस्ती के मूड में हैं!” इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा, “मीम्स तो मजेदार हैं, लेकिन अपने पति के लुक्स का इस तरह मजाक उड़ाना थोड़ा ठीक नहीं।”
काजोल और अजय का प्रोफेशनल फ्रंट
काजोल हाल ही में फिल्म ‘मां’ (Maa) में नजर आई, जिसे अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई। वहीं, अजय जल्द ही ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son Of Sardar 2) में दिखाई देंगे।



