IPL 2025 में RCB का ऐतिहासिक खिताब, लेकिन वर्ल्ड कप 2027 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका

IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने 18 साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। लेकिन इस जश्न के बीच एक बड़ी खबर ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। 

Share This Article:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल बाद पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। लंबे समय से इस खिताब का इंतजार कर रही टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और अपने घरेलू मैदान के साथ-साथ बाहर भी दबदबा बनाए रखा। इस खिताबी जीत से जहां पाटीदार के करियर को नया आयाम मिला।
विराट कोहली (Virat Kohli) की वर्षों की मेहनत और लगन को भी मुकाम मिल गया।हालांकि, इस कामयाबी के बीच अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (Australian Cricket) को बड़ा झटका लगा है। RCB के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) ने वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में खेलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल उनके पास लिस्ट ए क्रिकेट खेलने या वनडे टीम में वापसी की कोई योजना नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया को लगातार मिल रहे झटके
बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एक के बाद एक अनुभवी खिलाड़ियों के संन्यास से जूझ रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से हारने के बाद स्टीव स्मिथ ने सीमित ओवरों के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने भी एकदिवसीय फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब टिम डेविड के फैसले ने ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के पुनर्गठन को और भी मुश्किल बना दिया है।

टिम डेविड का IPL 2025 में प्रदर्शन
RCB के लिए खेलते हुए टिम डेविड ने आईपीएल 2025 में निचले क्रम में कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं। उन्होंने 12 मुकाबलों की 9 पारियों में 62.33 की औसत और 185 से अधिक स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा और कई बार टीम को मुश्किल हालात से निकालकर जीत की ओर पहुंचाया। यही कारण है कि उन्हें RCB की खिताबी सफलता का एक अहम चेहरा माना गया।

वर्ल्ड कप 2027 की राह मुश्किल
ग्लेन मैक्सवेल की जगह भरने के लिए टिम डेविड को एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन उनके मना करने से अब ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आगामी वर्ल्ड कप से पहले अपनी वनडे टीम को दोबारा खड़ा करने के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा।
RCB के लिए ये जीत जहां एक नई शुरुआत का संकेत है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए यह समय पुनर्गठन और नए विकल्प तलाशने का है।

Ashutosh Mishra

mishutosh@yahoo.co.in

Lorem Ipsum Dolor sit amet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.