धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज: जानिए रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर कब और कहां होगी स्ट्रीम?

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में अपनी ऐतिहासिक कमाई से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए सफलता के नए मानक स्थापित किए हैं। अब, थिएटर में तबाही मचाने के बाद दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में अपनी ऐतिहासिक कमाई से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए सफलता के नए मानक स्थापित किए हैं। अब, थिएटर में तबाही मचाने के बाद दर्शक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। जहां इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध था, वही ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार ने भारी भरकम कीमत पर खरीद लिए हैं। यानी अब रणवीर सिंह का एक्शन अवतार नेटफ्लिक्स के बजाय जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा।

कब होगी ओटीटी पर रिलीज?

प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्म मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर कब दस्तक देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार इस मेगा-ब्लॉकबस्टर को आईपीएल 2026 के रोमांच के खत्म होने के बाद रिलीज करने की योजना बना रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या जून के पहले सप्ताह में स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक किसी सटीक तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय फिल्मों के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 1660 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बनने का गौरव हासिल किया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह स्पाई थ्रिलर अब दुनिया की ‘टॉप 10’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार हो गई है।

रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय और आदित्य धर के शानदार निर्देशन ने इस फ्रेंचाइजी को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है। अब देखना यह होगा कि क्या ओटीटी पर भी यह फिल्म व्यूअरशिप के नए कीर्तिमान स्थापित कर पाती है या नहीं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.