‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई है।

Share This Article:

मुंबई: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई की रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई है।

आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 11 दिनों में दुनिया भर में 1365 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन कर लिया है।

दूसरे हफ्ते आई गिरावट

कमाई के विश्लेषण से पता चलता है कि जहां पहले वीकेंड के रविवार को फिल्म ने 117 करोड़ रुपये बटोरे थे, वहीं दूसरे वीकेंड के रविवार (11वें दिन) यह आंकड़ा 71 करोड़ रुपये पर सिमट गया। गिरावट के बावजूद, फिल्म अभी भी मजबूती से टिकी हुई है।

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1023 करोड़ रुपये (नेट 867 करोड़) हो चुका है, जबकि विदेशों में इसने 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार ‘जसकीरत सिंह’ और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.