अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर घर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

साउथ सुपरस्टार और 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए मंगलवार रात से ही उनके हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास के बाहर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Share This Article:

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार और ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए मंगलवार रात से ही उनके हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास के बाहर प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, कुछ ही समय में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

बड़ी संख्या में फैंस हुए जमा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंगलवार रात बड़ी संख्या में फैंस हाथ में पोस्टर, बैनर और गिफ्ट्स लेकर अभिनेता के घर के बाहर जमा थे। भीड़ लगातार गेट की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी, जिसे रोकने में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के पसीने छूट गए। प्रशंसकों के बीच मची अफरा-तफरी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान अल्लू अर्जुन के भाई, अल्लू शिरीष ने भी इंस्टाग्राम पर भीड़ का वीडियो साझा करते हुए अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी।

फैंस के बीच पहुंचे ‘पुष्पा’ राज

हंगामे और भारी भीड़ के बावजूद, अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। बुधवार सुबह वह अपने घर की बालकनी और फिर दीवार के पास आए। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान एक प्रशंसक ‘पुष्पा 2: द रूल’ के उनके ‘जतरा’ गेटअप में भी नज़र आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिनेता ने सुरक्षा घेरे के करीब जाकर अपने प्रशंसकों का हाथ छूकर उनका प्यार स्वीकार किया।

‘राका’ का ऐलान

अल्लू अर्जुन के लिए यह जन्मदिन प्रोफेशनल तौर पर भी बेहद खास है। निर्देशक एटली ने इसी मौके पर उनकी अगली फिल्म के नाम ‘राका’ (Raaka) का आधिकारिक ऐलान किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1800 करोड़ से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है। आने वाले समय में वे लोकेश कनगराज और संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े निर्देशकों के साथ भी काम करने वाले हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.