‘चुनाव से ठीक पहले जानबूझकर लीक की गई मेरे तलाक की खबर’: विजय

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। 'तमिलगा वेट्ट्री कज़गम' (टीवीके) के प्रमुख और दिग्गज अभिनेता विजय ने बुधवार को तिरुनेलवेली में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर तीखे प्रहार किए।

Share This Article:

तिरुनेलवेली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। ‘तमिलगा वेट्ट्री कज़गम’ (टीवीके) के प्रमुख और दिग्गज अभिनेता विजय ने बुधवार को तिरुनेलवेली में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर तीखे प्रहार किए।

विजय ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उन्हें और उनकी पार्टी को रोकने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और उनके निजी जीवन को निशाना बना रहे हैं।

विजय ने अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज में आ रही बाधाओं और अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से तलाक की खबरों पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव से ठीक 30 दिन पहले उनके निजी जीवन से जुड़ी खबरें लीक करना एक सोची-समझी साजिश है।

विजय ने कहा, “जब वे मुझे जनता से मिलने से नहीं रोक पाए, तो उन्होंने मेरे करीबियों के बारे में अफवाहें फैलाना शुरू कर दिया। वे जानते थे कि कब हमला करना है, इसलिए उन्होंने चुनाव का वक्त चुना।”

‘जन नायकन’ को रोकने की कोशिश का आरोप

विजय ने रैली में कहा कि उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट न मिलना और उसमें अड़चनें पैदा करना भी इसी साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने दावा किया कि विरोधियों ने उनके लिए नए नियम और ‘एसओपी’ तक बनवा दिए ताकि वह जनता के बीच न जा सकें। विजय ने करूर भगदड़ का जिक्र करते हुए कहा कि हर छोटी-बड़ी समस्या के लिए उन्हें दोषी ठहराने की कोशिश की गई, लेकिन जनता का अटूट साथ ही उनका सबसे बड़ा चमत्कार है।

निजी जीवन पर हमलों का दिया जवाब

पिछले कुछ समय से विजय और संगीता के तलाक और तृषा कृष्णन के साथ उनके रिश्तों की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन पर कटाक्ष करते हुए विजय ने कहा, “आप मुझे कितने भी कष्ट और परीक्षणों से गुज़ारें, आप मुझे लोगों से अलग नहीं कर सकते।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा का उन पर कोई असर नहीं होगा और वह अपनी राजनीतिक पारी को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेंगे।

अभिनेता से नेता बने विजय का यह ‘फायर’ अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने तमिलनाडु के चुनावी रण को और भी दिलचस्प बना दिया है।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.