SSC ने की OTR प्रोफाइल अपडेट की अंतिम तिथि की घोषणा

SSC ने अभियार्थियो के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी करते हुए स्पष्ट किया हैं की 31 अगस्त के बाद OTR प्रोफाइल अपडेट नहीं किया जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) ने अभियार्थियो के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की तरफ से कहा गया है कि One Time Registration (OTR) प्रोफाइल में बदलाव करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। सभी छात्रो को सलाह दी गई है कि अगर वे अपनी प्रोफाइल में कोई भी अपडेट करना चाहते हैं, तो तय किए गए समय सीमा के भीतर ही प्रक्रिया पूरी कर लें।

OTR प्रोफाइल में बदलाव की अंतिम तिथि

SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर छात्रो के लिए OTR एडिट विंडो 14 अगस्त 2025 को खोली गई थी। आयोग ने बताया है कि 31 अगस्त के बाद किसी भी अभियार्थी को अपनी OTR प्रोफाइल में किसी भी तरह का अपडेट करने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

SSC की ओर से जारी गाइडलाइन्स

स्टाफ सलेक्शन कमीशन की तरफ से छात्रो का मार्गदर्शन करने के लिए कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं:

  • उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल में नाम, पता, संपर्क विवरण, शिक्षा संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
  • अगर प्रोफाइल अपडेट करने में कोई समस्या आती है, तो एसएससी के हेल्प डेस्क से फोन या ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
  • आयोग ने साफ कहा है कि एक बार सबमिट किए गए विवरण भविष्य की सभी परीक्षाओं में उपयोग किए जाएंगे, इसलिए जानकारी सही-सही भरना जरूरी है।

OTR क्या होता हैं?

One Time Registration (OTR) SSC की एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करते हैं। एक बार OTR पूरा हो जाने के बाद, छात्रो को SSC की अलग-अलग परीक्षाओं के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती। वे एक ही लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

OTR प्रोफाइल बनाने के लिए जरूरी स्टेप्स

1. व्यक्तिगत जानकारी भरना – इसमें नाम, पहचान, संपर्क जानकारी आदि शामिल होते हैं।

2. पासवर्ड बनाना – इसके बाद लॉगिन के लिए नया पासवर्ड सेट करना।

3. अतिरिक्त विवरण भरना – अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे राष्ट्रीयता, पता, शैक्षिक योग्यता आदि।

4. जानकारियों की पुष्टि – अंत में सभी भरे हुए विवरण की पुष्टि जरुर करे।

निष्कर्ष

अगर आप SSC की आने वाली किसी भी परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो अपनी OTR प्रोफाइल को 31 अगस्त 2025 तक अपडेट करना न भूलें। इस तारीख के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपनी जानकारी को सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.