नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। IGNOU ने SWAYAM पोर्टल के माध्यम से अभियार्थियो के लिए 8 फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की घोषणा की है, जिनमें मैनेजमेंट और कॉमर्स से जुड़े अहम विषय शामिल हैं। इन कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है।
IGNOU ने बताया कोर्स का उद्देश्य
यूनिवर्सिटी का इन फ्री ऑनलाइन कोर्सेज का मकसद छात्रों और वोर्किंग प्रोफेशनल्स को अकाउंटिंग, बिजनेस, टैक्सेशन, मार्केटिंग, एंटरप्रेन्योरशिप जैसी स्किल्स सिखाना है। ये कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन और निशुल्क यानी मुफ्त हैं।
IGNOU के 8 कोर्सेज की लिस्ट
Financial Accounting
प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह कोर्स फाइनेंशियल स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और बिजनेस की फाइनेंस स्थिति को समझने पर केंद्रित है।
Business Organisation and Management
प्रोफेसर नवाल किशोर का यह कोर्स बिजनेस की बुनियादी समझ, मैनेजमेंट स्ट्रक्चर और एंटरप्राइजेज के संचालन की अहम जानकारी देता है।
Business Law
यह कोर्स छात्रों को कानूनी समझ देता है ताकि वे मैनेजमेंट डिसीज़न में मदद कर सकें। इसमें सोशल, कमर्शियल और लीगल एग्रीमेंट्स को गहराई और विस्तार से समझाया जाएगा।
Income Tax Law and Practice
यह B.Com प्रोग्राम का अहम हिस्सा हैं , जिसमें अभियार्थियो को इनकम टैक्स से जुड़े नियम, कानून और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन सिखाई जाएगी।
Principles of Marketing
डॉ. अनुप्रिया पांडे द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह कोर्स मार्केटिंग मिक्स, रणनीतियाँ और बिजनेस में मार्केटिंग की इम्पोर्टेंस पर फोकस करता है।
Business Communication
डॉ. रश्मि बंसल द्वारा 12 हफ्तों में पढ़ाया जाने वाला यह कोर्स आपको प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन और क्लाइंट इंटरैक्शन की स्किल्स सिखाता है।
Financial Literacy
भारतीय वित्तीय सेक्टर के विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किया गया यह कोर्स छात्रों को फाइनेंशियल मैनेजमेंट और सही निवेश निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है।
- इसको भी ही पढ़ें: DU का कौनसा कॉलेज हैं बेस्ट? NRIF रैंकिंग में किसने मारी बाजी
Entrepreneurship Skills and Digital Marketing Strategies
यह कोर्स खासतौर पर स्टार्टअप्स, उद्यमियों और छोटे बिजनेस मालिकों के लिए तैयार किया गया है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग टूल्स और एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स दोनों सिखाई जाती हैं।
निष्कर्ष
IGNOU द्वारा छात्रो के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ये फ्री कोर्स छात्रो को मैनेजमेंट और कॉमर्स विषयों की गहरी और विस्तार जानकारी देगा साथ ही इन कोर्सेज के फ्री होने से उन छात्रो को भी फायदा मिलेगा जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हैं। छात्रो के साथ-साथ कामकाजी लोग भी इन कोर्सेज का लाभ उठा सकते हैं।



